सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Uproar during municipal budget session, Bagirathpura residents wave posters, raise slogans

Indore News: नगर निगम में बजट सत्र के दौरान हंगामा, भागीरथपुरा के लोगों ने पोस्टर लहराकर की नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Tue, 07 Apr 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम में बजट पेश होने से पहले भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मेयर पुष्यमित्र भार्गव जब शोक प्रस्ताव पढ़ रहे थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने मृतकों के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

Indore News: Uproar during municipal budget session, Bagirathpura residents wave posters, raise slogans
नगर निगम में बजट के दौरान भागीरथपुरा के लोगों ने पोस्टर लहराए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम में बजट पेश होने से पहले भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मेयर पुष्यमित्र भार्गव जब शोक प्रस्ताव पढ़ रहे थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने मृतकों के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
Trending Videos


स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पोस्टर छीन लिए लेकिन करीब 10 मिनट तक सदन में हंगामे का माहौल बना रहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि दर्शक दीर्घा में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने जान-बूझकर हंगामा किया। वहीं कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि वहां भागीरथपुरा के पीड़ित लोग मौजूद थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: नगर निगम का बजट आज, नए कर का बोझ नहीं, पुराने प्रोजेक्ट और नर्मदा योजना पर रहेगा फोकस

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भागीरथपुरा की घटना दुखद है लेकिन विपक्ष के इशारे पर हंगामा किया गया। विवाद बढ़ने पर कुछ समय के लिए हॉल की बिजली बंद हो गई और माइक भी बंद हो गए। शोर-शराबे के बीच मेयर ने शोक प्रस्ताव पढ़े, जिसके बाद बैठक को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे पार्षद

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया सदन में गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे। वहीं एक अन्य पार्षद गंदे पानी से जुड़े स्लोगन वाली टी-शर्ट पहनकर आए थे।

श्रद्धांजलि के दौरान उस समय बहस शुरू हो गई जब पार्षद फौजिया शेख अलीम ने ईरान में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और सदन की कार्रवाई को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed